-
Advertisement
वडोदरा में पीएम का मेगा रोड शो, कर्नल सोफिया के परिवार ने भी किया स्वागत
PM Modi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने गुजरात दौरे की शुरुआत वडोदरा से की। यहां उन्होंने रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो को ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम दिया गया है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। उन्होंने भी फूल बरसाकर पीएम का स्वागत किया। पीएम का रोड शो करीब 10 मिनट चला। वे वडोदरा से दाहोद के लिए निकल गए हैं। यहां उनकी जनसभा होगी। इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे।
LIVE: PM Shri @narendramodi's roadshow in Vadodara, Gujarat. https://t.co/KLhJoxATUq
— BJP (@BJP4India) May 26, 2025
वडोदरा के बाद दाहोद में जनसभा
पीएम मोदी आज गुजरात में तीन रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी वडोदरा के बाद दाहोद में जनसभा करेंगे। इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। दोपहर में पीएम भुज और अहमदाबाद में रोड शो निकालेंगे। सोमवार रात वे राजभवन में रुकेंगे। अगले दिन 27 मई को मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम दो दिन में 77,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
