-
Advertisement
Police Constable | Budget Speech | Big Breaking |
हिमाचल विधानसभा में बजट भाषण के दौरान सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा करते हुए कहा है कि चिट्टे से निपटने के लिए सरकार 1,000 अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। एसपीओ को अन्य क्षेत्रों में भी तैनात किया जाएगा। कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया जाएगा। 50 महिला सब इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती की जाएगी। एक हजार अन्य पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। साइबर सुरक्षा के लिए साइबर मित्र योजना शुरू होगी। एंटी चिट्टा आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जाएगा। एसएमएसई क्षेत्र के लिए हिम स्टार्टअप स्कीम शुरू होगी। 10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण मिलेगा। सीएम सुक्खू ने ने घोषणा की कि बद्दी में हिम चंडीगढ़ व सिरमौर में हिम पंचकूला टाउनशिप बसाएंगे। धौलाधार के आंचल में कांगड़ा वैली टाउनशिप बसाएंगे। इन परियोजनाओं में हजारों करोड़ का निवेश होगा और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। खेलो हिमाचल चिट्टामुक्त अभियान को शुरू किया जाएगा। इसके लिए 12 करोड़ रुपये से त्रिस्तरीय खेल स्पर्धाएं शुरू होंगी। शिमला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्थापित होगा।
