-
Advertisement
Una: महिला आरक्षी ने कांस्टेबल पति और सास-ससुर पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप
Last Updated on September 2, 2020 by Vishal Rana
ऊना। जिला में पुलिस विभाग की महिला आरक्षी ने अपने कांस्टेबल पति और सास-ससुर पर दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित (Dowry Harassment) करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं पीड़ित महिला आरक्षी ने अपने पति सहित ससुरालियों पर उसके चरित्र पर उंगली उठाने के भी आरोप जड़ते हुए महिला थाना ऊना में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: साहब! ससुराली करते हैं दहेज को प्रताड़ित, धर्म परिवर्तन का बनाते हैं दबाव
मिली जानकारी के मुताबिक कांगड़ा जिला निवासी 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने महिला थाना ऊना में दी शिकायत में बताया कि वह और उसका कॉन्स्टेबल पति इन दिनों ऊना (Una) जिला में ही तैनात हैं। उसने बताया कि उसका पति, सास और ससुर इसे दहेज कम लाने के लिए तंग करते हैं। इतना ही नहीं तीनों उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करते हैं। पीड़िता ने बताया कि अब तीनों आरोपी उसके चरित्र पर भी उंगलियां उठाने लगे हैं। जिससे वह तंग आ चुकी है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने महिला आरक्षी की शिकायत के आधार पर उसके पतिए सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।