-
Advertisement
महिला Constable को पुलिस अधिकारी ने मारी गोली, फिर की आत्महत्या
Last Updated on February 8, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police)में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल (Female Police Constable)को उसी के साथ तैनात पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या (Suicide)कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी रात में ड्यूटी खत्म करने के बाद पैदल घर जा रही थी, तभी पुलिस अधिकारी ने रास्ते में उसके सिर पर गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। आरोपी का शव हरियाणा (Haryana) के करनाल से मिला है।
पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने में तैनात एसआई (SI) प्रीति का शव अहलावत रोहिणी इलाके से मिला था। रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नजदीक उन्हें कई गोलियां मारी गई थीं। प्रीति साल 2018 में ही दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं। मामले की जांच में सामने आया है कि महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति शुक्रवार को रात 9:30 बजे रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन से उतर पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हमलावर ने पिस्तौल निकालकर महिला के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद महिला SI की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है आखिर पुलिस अधिकारी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।