- Advertisement

जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, भारी हंगामा
Sonam Wangchuk; दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की इस कार्रवाई का वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने जोरदार विरोध किया, जिससे मौके पर भारी हंगामा हो गया। वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।
वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दीपके ने पुलिस पर आरोप लगाया और कहा कि पुलिस सोनम सर बरन घसीटते हुए अस्पताल ले गई। मेरे साथ भी मारपीट की है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई
21 दिनों के अनशन के कारण सोनम वांगचुक की सेहत लगातार गिर रही थी। उनका वजन करीब 9.5 किलो कम हो चुका है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को ही केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत चिकित्सकीय उपचार मुहैया कराया जाए। माना जा रहा है कि कोर्ट के इसी आदेश के तहत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कदम उठाया है।
अन्य छात्रों की हालत भी गंभीर, अनशन जारी
वांगचुक के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष भी पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं। वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बावजूद इन छात्रों ने अपना अनशन समाप्त नहीं किया है।
पंकज शर्मा

