-
Advertisement
वोट डालने गई मां, पुलिसकर्मी ने थामा नवजात, सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रही ये फोटो
सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो दिल छू लेते हैं। इन दिनों एक पुलिसवाले की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जो सभी को भावुक कर रही है। इस फोटो को आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पुलिस वाले की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस पुलिसवाले ने ऐसा क्या किया हम आपको बताते हैं।
https://twitter.com/APPOLICE100/status/1379368121253814275
दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान यह पुलिसकर्मी (Policeman) पोलिंग बूथ पर ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान एक महिला वोट डालने के लिए पहुंची जिसके हाथ में यह नवजात था। पुलिस वाले ने जब महिला को देखा तो सका बच्चा अपने हाथ में ले लिया और महिला को आराम से वोट डालने के लिए कहा। इस तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह एक पुलिसवाला एक महीने के बच्चे को गोद में संभाले हुए है। सोशल मीडिया पर अब यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और पुलिसवाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप भी देखिए लोगों के रिएक्शन ….
Well done, Sir. Now that's a really patriotic and humane act 🙏🏻 pic.twitter.com/tHVvVxT9fz
— Thinking aloud (@pujanarula) April 7, 2021
https://twitter.com/Singh_PBP/status/1379371089864892418
https://twitter.com/HarshaKoppala/status/1379754079744716802
OMG!! So nice of him! Good job AP POLICE!
— Likitha Koni (@KlmLikitha) April 6, 2021
