-
Advertisement
Politics | Himachal | Trend |
Last Updated on March 30, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव इसी वर्ष के अंत में आने वाले हैं और चुनावों से पूर्व हिमाचल प्रदेश का राजनीतिकरण नए योद्धाओं से सजने लगा है। हालांकि अभी तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों का वर्चस्व रहा है। पंजाब विधानसभा के चुनाव के बाद सामने आए नतीजों से इतर आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश में पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही मुसीबत खड़ी होती दिखाई दे रही है।