-
Advertisement
मतदान करवाने चले हम
Last Updated on January 15, 2021 by Sintu Kumar
https://youtu.be/Yt8dN5EbYkM
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। पंचायत चुनाव के लिए 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को दूरदराज क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए पोलिंग पार्टियों में मौजूद कर्मचारियों को थर्मल स्कैनर, फेस शील्ड, दस्ताने, सेनेटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध करवाए गए है। पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी शनिवार को अपने अपने मतदान केंद्रों में पोलिंग बूथ स्थापित कर देंगे और रविवार सुबह से मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे।
पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव नतीजे मतदान के बाद वोटों की गिनती कर तुरंत घोषित किए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती ब्लॉक दफ्तरों में 22 जनवरी को सुबह 8.30 बजे शुरू की जाएगी। वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, उस क्षेत्र में मतदान के 48 घंटे पूर्व से मतदान व मतगणना पूर्ण होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी तथा शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी, जिसके अंतर्गत होटल (Hotel), बार, रेस्ट्रोरेंट, कैटरिंग स्थान एवं अन्य सभी सार्वजनिक या निजी स्थानों पर शराब की बिक्री पूर्णतयाः प्रतिबंधित रहेगी।