-
Advertisement
कल खुलेगा राज, किसकी होगी शहर की सरकार
Last Updated on January 9, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। नगर निकाय चुनाव को लेकर में 10 जनवरी को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। हिमाचल की 61 नगर परिषद और नगर पंचायत में से 50 में 10 जनवरी को मतदान होगा। 11 शहरी निकाय के चुनाव बाद में होंगे। पचास शहरी निकाय में 416 सदस्यों चुने जाने हैं। इनमें से नारकंडा में चार और गगरेट में एक निर्विरोध चुन लिए गए हैं। ऐसे में अब 411 पदों पर चुनाव होगा। 1196 प्रत्याशी चुनाव के लिए खड़े हुए हैं। चुनाव में कुल दो लाख 81 हजार 536 मतदाता वोट डालेंगे, जिसमें 1 लाख 44 हजार 636 पुरुष और एक लाख 36 हजार 900 महिलाएं शामिल हैं। शहरी निकाय चुनाव को 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।