-
Advertisement
नालागढ़ नप अध्यक्ष का पद हो गया खाली-रीना शर्मा बैठक से ही नदारद रही
नगर परिषद नालागढ़ में अध्यक्ष (Municipal Council President Nalagarh) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मामले में सुनवाई एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल की अगुवाई में आज हुई। बैठक में अध्यक्ष रीना शर्मा ना ही तो बहुमत साबित करने के लिए सामने आई ना ही बैठक में हिस्सा लिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने नगर परिषद अध्यक्ष पद को रिक्त घोषित करते हुए डीसी सोलन को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। अब अगली बैठक अध्यक्ष पद के चयन के लिए होगी।
यह भी पढ़ें:फुटबॉल संघ में पारदर्शिता का अभाव, बाहरी खिलाड़ियों को दे रहे तरजीह
बैठक में बीजेपी के पूर्व विधायक लखविंदर राणा समर्थक पार्षद संजीव भारद्वाज, अल्का शर्मा, वंदना बंसल, अमेंद्र भिंडर व शहर शर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) पर एक बार फिर बहुमत साबित किया। यानी राणा ने विधायक केएल ठाकुर को झटका देते हुए ठाकुर समर्थक रीना शर्मा को अध्यक्ष की कुर्सी से नीचे उतार दिया है। जबकि पार्षद महेश शर्माए शालिनी शर्मा व रीना शर्मा बैठक से ग़ायब रहे। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल (SDM Nalagarh Mahendra Pal) के मुताबिक अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाई गई थी ,लेकिन अध्यक्ष अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि बैठक में फिर पांच पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहुमत साबित किया, जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पद रिक्त कर मामला कार्रवाई के लिए डीसी सोलन को भेज दिया है। याद रहे कि बीती 22 अक्टूबर को पांच पार्षदों ने अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए असंतोष जताया था और डीसी सोलन (DC Solan) के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल ने 30 दिसंबर का समय दिया था, जिसमें अध्यक्ष को बहुमत साबित करना था। लेकिन वह बहुमत साबित नहीं कर पाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

