-
Advertisement
जवाली के प्रदीप शर्मा चुने अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशल रेफरी
Last Updated on February 11, 2020 by Deepak
जवाली। कांगड़ा (Kangra) की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रदीप शर्मा का चयन अंतरराष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशल रेफरी के रूप में हुआ है। उनका चयन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश से भारोत्तोलन (Weight lifting) खेल में किसी रेफरी का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ हो। प्रदीप शर्मा ने कहा कि वह 12 फरवरी से 20 फरवरी तक होने जा रही यूथ एवं जूनियर एशियाई खेलों में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: जनगणना के नाम पर ठगी करने वालों से रहें सावधान, न दें ये जानका
उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में प्रदेश भारोत्तोलन (Weight lifting) संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। हाल ही में खेलो इंडिया में भी प्रदेश के चार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश के वेटलिफ्टर खिलाड़ी कल्याण सिंह और विकास ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया था।