- Advertisement -
सोलन। हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिह (Pratibha Singh) ने सोलन (Solan) में प्रदेश सरकार को विकास में पूरी तरह से असफल बताते हुए कहा कि सीएम जयराम उन विकाय कार्यों के उद्घाटन कर रहे हैं, जो सीएम वीरभद्र के कार्यकाल में शुरू हुए थे। इस तरह से सरकार वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता सब जानती है। प्रतिभा सिंह ने बताया कि पीएम मोदी (PM Modi) आये या गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सीएम जयराम ठाकुर ने काम ही नहीं किए हैं, इसलिए तो उन्हें केंद्रीय मंत्रियों का आश्रय लेना पड़ रहा है। जयराम की सारी कैबिनेट से जनता नाराज हैए इसलिये केंद्रीय मंत्रियों को हिमाचल में दौड़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी सरकार (BJP Govt) ने काम किए होते तो कांग्रेस को सीएम के खिलाफ बयान देने की जरूरत ना होती। साथ ही सीएम भी अपनी सभाओं में जाकर अपने कार्य का बखान करते ना कि कांग्रेस को नीचा दिखाते। प्रतिभा सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है व एकजुटता से चुनाव लड़ेगी व निश्चित तौर पर इस मर्तबा प्रदेश में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा से धर्म, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करती आई है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए परिवारवाद जैसी बातें करने पर उतर आई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उपचुनावों (By Election) में कांग्रेस ने बीजेपी को आइना दिखा दिया है। महंगाई के कारण प्रदेश की जनता में रोष है। पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले से उनकी पोल खुल चुकी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, लखविंद्र सिंह राणा, संजय अवस्थी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार, रमेश चौहान, बाबा हरदीप सिंह व विनोद सुल्तानपुरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -