-
Advertisement
जयराम पर प्रतिभा का पलटवार; बोलीं- दशहरा उत्सव में नहीं हुआ कोई बदलाव
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रविवार को कुल्लू दशहरा (Kullu Dussehra) के आयोजन स्थल ढालपुर मैदान में देवताओं के पंडाल में अग्निकांड पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित देवी-देवताओं के हरियाण और वजेन्त्रियों से अपनी संवेदना प्रकट की। प्रतिभा सिंह ने इस दौरान प्रत्येक 18 प्रभावितों को 5000 रुपए की सहायता राशि (Relief Amount) व्यक्तिगत रूप से प्रदान की। बाद में मीडिया से मुखातिब प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव (Dussehra Festival) में कोई नया परिवर्तन नहीं हुआ है। कई वर्षों से दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं का महाकुंभ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर सीएम (CM Sukhwinder Singh Sukhu) को आना था। लेकिन स्वास्थ्यगत कारणों (Health Reason) से अब विधानसभा स्पीकर आएंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए देवी-देवताओं के लिए जिला प्रशासन और दशहरा उत्सव समिति की तरफ से व्यवस्था की गई है। कई देवता बिना निमंत्रण के दशहरा उत्सव पहुंचे हैं। उनके लिए भी उचित व्यवस्था की गई है।

