-
Advertisement
प्रतिभा सिंह बोली: हिमाचल में कांग्रेस जीतेगी 50 सीटें, सीएम चेहरे पर भी कही बड़ी बात
हमीरपुर। हिमाचल में बीजेपी (BJP) की सरकार ने झूठ बोल कर सत्ता हासिल की। प्रदेश में ना तो नेशनल हाइवे बने और ना ही मंडी में हवाई पट्टी बनी। डबल इंजन की दुहाई देने वाली बीजेपी सरकार ने लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह बात शुक्रवार को हमीरपुर (Hamirpur) पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस सरकार से अब दुखी हो चुकी है और इसे उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) में कांग्रेस 45 से 50 सीटें जीतने वाली है। वहीं हिमाचल में सत्ता में आने के बाद सीएम का चेहरा कौन होगा।
यह भी पढ़ें:डॉ राजेश शर्मा के घर पहुंची प्रतिभा सिंह,आधे घंटे तक संगठनात्मक चर्चा
इस पर उन्होंने कहा कि सीएम बनने से पहले पार्टी को सत्ता में लाने के लिए हमको एमएलए बनना होगा। उसके बाद हाईकमान तय करेगी कि किसे सीएम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी पालना बुरी बात नहीं है। लेकिन, जिताऊ उम्मीदवारों की पहचान के लिए पार्टी पहले सर्वे कराएगी, ताकि सत्ता में लौटने का अधिकार और मजबूत हो सके। इससे पहले हमीरपुर पहुंचने पर प्रतिभा सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका प्रदेश भर में भव्य स्वागत किया गया है निश्चित तौर पर लोग बदलाव चाहते हैं। वर्तमान में सभी कार्यकर्ताओं में जोश है और इस सिलसिले में बैठ के कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही हैं।