-
Advertisement

विकास कार्य तो छोड़ो, त्रासदी के समय भी आगे नहीं आए PM मोदी
वी. कुमार/मंडी। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt.) ना तो विकास कार्यों में हिमाचल का सहयोग कर रही है और ना ही आपदा के समय PM ने प्रदेश की कोई मदद की। प्रदेश सरकार अब अपने स्तर पर ही आपदा प्रभावितों के पुनर्वास में जुटी है। यह बात सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने मंडी जिला के दौरे के दूसरे दिन द्रंग (Drang) के बथेरी के जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान अपने संबोधन में प्रतिभा सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से हिमाचल में आई त्रासदी (Himachal Tragedy) को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की गुहार लगाती रही। ना तो केंद्र से इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया और ना ही प्रदेश को कोई आर्थिक राहत पैकेज दिया। प्रदेश सरकार ने अब अपने दम पर ही आपदा प्रभावितों के पुर्नवास का बीड़ा उठाया है और 4500 करोड़ रु. का राहत पैकेज घोषित कर पुनर्वास का कार्य शुरू किया है।
विकास के नाम पर मांगे हैं वोट
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास (Development) करवाया है और विकास के नाम पर ही जनता के बीच जाकर वोट मांगे है। यदि द्रंग की जनता ने यहां से कौल सिंह ठाकुर को जिताया होता तो आज द्रंग का हाल कुछ ओर होता। पिछले दौरे के दौरान द्रंग क्षेत्र की कुछ पंचायतें छूट गई थी। आज वे कौल सिंह के आग्रह पर ही इन सब पंचायतों में जाकर जन समस्याएं (Public Problems) सुन रही है। उन्होंने इस मौके पर लोगों को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का भी आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने कहा कि कमांद पुल के रूके हुए कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
10 दिसम्बर तक मंडी प्रवास पर प्रतिभा सिंह
बता दें कि सांसद प्रतिभा सिंह 10 दिसम्बर तक मंडी जिला के प्रवास पर हैं। दूसरे दिन सांसद ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र आरंग, बथेरी, रियागड़ी, नबलाए, सालगी, कटौला, बग्गी, टिहरी, रंज तथा कटिंडी में जन समस्याएं सुनी। 7 दिसम्बर को सांसद प्रतिभा सिंह सराज विधानसभा क्षेत्र के पटीकरी में लोक निर्माण मंत्री द्वारा बाखली खड् पर बने वाहन योग्य पुल का उदघाटन, लम्बाथाच में बाखली खडड पर बने डबल लेन पुल का उदघाटन, देयोल खडड में बने पुल का उदघाटन, ग्राम पंचायत ढीमकटारू के केयोलीनाल में बने पुल का उदघाटन समारोह में उपस्थित रहेगी। वहीं चोलूथाच में सांसद जनसभा को भी संबोधित करेगी।
यह भी पढ़े:प्रतिभा के बयान पर बोले सीएम सुक्खू- यह सब छोटी-मोटी बातें, हम मिलकर कर रहे काम