-
Advertisement
जल्दी ही हिमाचल की महिलाओं को हर माह मिलने लगेंगे 1500 रुपए: प्रतिभा
Last Updated on December 5, 2023 by sintu kumar
मंडी (नितेश सैनी)। हिमाचल प्रदेश पर बरपी प्राकृतिक आपदा (Himachal Natural Calamity) के कारण हुए नुकसान ने राज्य में कांग्रेस सरकार की गारंटियों (Himachal Govt Guarantees) को पूरा करने में देरी की है। लेकिन अब हिमाचल की महिलाओं को जल्दी ही 1500 रुपए देने की गारंटी को लागू किया जाएगा। यह बात मंगलवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (HPCC Chief Pratibha Singh) ने यहां कहीं। वे मंडी के 6 दिन के दौरे पर आई हैं।
पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस सुंदरनगर एक प्रेसवार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस प्रकार के नतीजे आने की कांग्रेस पार्टी को उम्मीद नहीं थी। हिमाचल सरकार की गारंटियों पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के कारण इन्हें पूरा करने में देरी हुई है। गारंटियों को पूरा करने के लिए रखा गया बजट आपदा में लोगों को राहत (Relief And Rehabilitation) देने में प्रयोग किया गया है। जल्द ही बाकी गारंटियां भी पूरी होंगी, जिसमें महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी मुख्य है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कांग्रेस पर महादेव ऐप घोटाले (Mahadev App Scam) के पैसे को हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।