-
Advertisement

#Navratri_Special : प्रेग्नेंट महिलाएं व्रत रखने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
हिंदू धर्म में नवरात्र पर्व का खास महत्व है। नवरात्र (Navratri) के नौ दिन माता के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए मां के 9 स्वरूपों की पूजा करते हुए उनके व्रत रखे जाते हैं। शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर यानी आज से शुरु हो रहे हैं जो कि 25 अक्टूबर तक चलेंगे। माता के भक्त इन पावन दिनों में व्रत आदि रखते हैं। गर्भवती महिलाएं (Pregnant women) भी अगर नवरात्र के व्रत रखना चाहती हैं तो अपनी और बच्चे की सेहत को बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं। इन्ही जरूरी बातों के बारे में हम आपको बता रहे हैं …
यह भी पढ़ें: #Navratri_Special:शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना, यह रही सामग्री की लिस्ट
नवरात्र के व्रत रखते समय गर्भवती महिलाएं हर दो घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाए। ऐसा करने से आपको शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होगी।
गर्भवती महिलाएं कभी भी निर्जला व्रत ना रखें। ऐसा करने से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। याद रखें आपको सिर्फ अपना ही नहीं अपने गर्भ में पल रहे शिशु का भी ध्यान रखना है।
व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही व्रत रखने के बारे में सोचे।
गर्भवती महिला व्रत के दौरान अपने आहार में फल-दूध-सूखे मेवे जैसी पौष्टिक चीजें शामिल करें। अधिक तली-भुनी चीजों का सेवन करने से परहेज करें। ऐसी चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
नवरात्र के समय महिलाएं अक्सर नमक का सेवन बिल्कुल नहीं करती हैं, लेकिन अगर आप प्रेगनेंट हैं तो ऐसा करने से बचें। नमक का सेवन ना करने से आपका बीपी लो होने की संभावना बन सकती है जो आपके और बच्चे के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…