- Advertisement -
मनाली। हिमाचल प्रदेश के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दस हजार फीट की ऊंचाई पर बनी अटल टनल रोहतांग देश को समर्पित की। पीएम मोदी ने यहां प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर 15 बुजुर्ग यात्रियों को साउथ पोर्टल की तरफ रवाना किया। टनल शुरू होने से अब लाहुल के लोग सर्दियों में बर्फबारी के चलते छह माह तक शेष दुनिया से नहीं कटेंगे। सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच जाएगी। टनल से मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किमी कम हो गई है। मात्र डेढ़ घंटे में मनाली से केलांग पहुंच जाएंगे। टनल से सूबे के पर्यटन को भी गति मिलेगी।
- Advertisement -