- Advertisement -
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ तय कार्यक्रम से पहले ही अचानक दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हो गई। प्रियंका और उसके पति का अपने आवास शिमला (Shimla) स्थित छराबड़ा में 5 सिंतबर तक रूकने का प्रोग्राम था। लेकिन पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए उन्हें अचानक तय कार्यक्रम से पहले ही मंगलवार को दिल्ली जाना पड़ा। प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
बताया जा रहा है कि कुछ जमीनी काम के चलते प्रियंका गांधी पांच दिन पहले ही छराबड़ा पहुंची थी। जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा (Robert vadra) तीन पहले छराबड़ा पहुंचे थे। प्रियंका और राबर्ट ने दो दिन पैदल ही छराबड़ा के आसपास के क्षेत्रों में सैर की थी। हालांकि मौसम खराब होने के चलते वह सोमवार को घर से बाहर नहीं निकले और दोनों ने अपने घर में ही दिन भर आराम किया। प्रियंका इससे पहले भी छराबड़ा आई थीं। उस समय उनके दोनों बच्चे भी उनके साथ यहां आए थे।
- Advertisement -