-
Advertisement
प्रियंका गांधी ने नाविक की बेटी को भेजा शादी का गिफ्ट, मिला था न्योता
Last Updated on January 17, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने वाराणसी में अशोक साहनी नामक एक नाव चलाने वाले की बेटी को शादी का गिफ्ट (Gift) और एक खत भेजा है। 10 जनवरी को वाराणसी गईं प्रियंका को अशोक ने बेटी की शादी का न्योता (Invitation) दिया था। कांग्रेस नेता अजय राय अशोक के घर पहुंचे और प्रियंका द्वारा गिफ्ट में भेजी गई साड़ी उन्हें दी। नाविक ने कांग्रेस महासचिव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी CAA के विरोध में आयोजित किए गए एक प्रदर्शन में आयोजन स्थल तक जाने के लिए वह एक बोट में सवार हुई थीं। इसी दौरान नाविक अशोक साहनी ने कांग्रेस महासचिव को शादी में आने का न्योता दिया था। बीते गुरुवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय अपने समर्थकों के साथ अशोक साहनी के घर पहुंचे और प्रियंका गांधी का एक बधाई पत्र और साड़ी उन्हें सौंपी। बेटी के लिए तोहफा पाकर साहनी फूले नहीं समा पाए और उन्होंने कांग्रेस नेताओं के समक्ष आभार व्यक्त किया। अशोक साहनी ने कहा कि कई नेता और वीआईपी उनकी बोट पर सवार हो चुके हैं लेकिन उन्होंने आज तक किसी नेता का ऐसा रूप नहीं देखा।