-
Advertisement
घर बैठे बनवाएं बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, बस करना होगा ये आसान काम
कोई भी सरकारी काम निपटाने के लिए हमें काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं, अगर सरकारी कागज तैयार करवाने की बात
हो तो हमें सरकारी दफ्तरों के काफी चक्कर काटने पड़ते हैं। आज हम आपको बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) बनवाने का आसान तरीका बताएंगे। इस तरीके से आप घर बैठे-बैठे ही बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-नहीं पड़ेगी आधार व पैन कार्ड की जरूरत, एक ही डिजिटल ID से लिंक होंगे सभी दस्तावेज
बता दें कि हर एक राज्य का अपना एक सरकारी पोर्टल होता है। बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/signUp पर जाएं। इसके बाद आपको एक लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आपको स्क्रीन पर बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ा फ्रॉर्म नजर आएगा। इसके बाद इस फ्रॉम में सारी जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी। इसके बाद आपकी यूजर आईडी बन जाएगी। फिर इसके बाद आपको पासवर्ड क्रिएट करना होगा, जिसकी मदद से आप लॉगिन कर पाएंगे।
यहां लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज आएगा। इस पेज पर भी आपको अपने बच्चे से जुड़ी सभी डिटेल्स भरनी होंगी और फिर इस फ्रॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद आपके पास फोन नंबर पर कंफर्मेशन मैसेज आएगा। इसके बाद एक हफ्ते में आपके बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट घर तक पहुंच जाएगा। ध्यान रहे कि बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के ये तरीका केवल बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर ही काम करेगा, नहीं तो आपको ऑफिस के चक्कर काटने पड़ेंगे।
बता दें कि आजकल अस्पताल में भी नवजात बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की सुविधा दी जा रही है। बर्थ सर्टिफिकेट
बनवाने के लिए माता-पिता का बर्थ सर्टिफिकेट, कपल का मैरिज सर्टिफिकेट, अस्पताल से दिया गया बर्थ लेटर और माता-पिता का पहचान पत्र जैसे कागजों की जरूरत होती है।
