-
Advertisement
श्रीबालाजी अस्पताल में महिला स्टाफ को Women Empowerment पर जगाई अलख
Last Updated on March 8, 2020 by Vishal Rana
कांगड़ा। नारी एक जननी है और हर दिन हमारा होगा। भगवान ने हमें दुर्गा के रूप में पैदा किया है। हम उपजाउ हैं, कोई बंजर भूमि नहीं हैं। नारी जननी है। नारी कुछ भी कर सकती है पर उसे करने नहीं दिया जाता है। अगर आप में शक्ति है तो आप कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। यह बात आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री बालाजी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नर्सिंग हेड इंद्रा उप्पल ने महिला स्टाफ से कही।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ठाकुर ने दी महिला दिवस पर बधाई, बोले- उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है राज्य
इस अवसर पर श्रीबालाजी अस्पताल की डायरेक्टर कोमल शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने भी महिला स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) के बारे में बताया। वहीं, श्रीबालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने भी महिला स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।