-
Advertisement
सुजानपुर में बोले पूर्व सीएम धूमल, CAA नागरिकता प्रदान करेगा छीनेगा नहीं
Last Updated on January 5, 2020 by Deepak
सुजानपुर/सोलन/शिमला। बीजेपी ने सुजानपुर मंडल के भेरडा बूथ पर नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सीएए के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन एक्ट (CAA) लोगों को नागरिकता प्रदान करेगा ना कि किसी की नागरिकता छीनेगा। उन्होंने कहा कि यह बिल 1947 में लाया गया था, जिसमें 2019 में संशोधन करके जो अल्पसंख्यक लोग अफगानिस्तान बांग्लादेश और पाकिस्तान में रह रहे हैं उनको नागरिकता प्रदान करेगा, लेकिन विपक्ष और कांग्रेस मिलकर इस पर वोट बैंक की राजनीति कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है।
सोलन में खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष ने किया अभियान का आगाज
सोलन। बीजेपी ने देशभर में नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के अंतर्गत जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है, जिसमें हिमाचल प्रदेश को 5 लाख घरों का लक्ष्य दिया गया है। यह जानकारी रविवार को खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने सोलन में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए दी।
यह भी पढ़ें: वर्ष 2020 के पहले जनमंच में आईं 1800 शिकायतें, अधिकांश मौके पर निपटाईं
सोलन में बीजेपी सोलन मंडल द्वारा रविवार को नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) जनसंपर्क अभियान का आगाज नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 से किया गया। इससे पहले एक बैठक का आयोजन मंडल के उपाध्यक्ष धर्मेन्द ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। जबकि खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा व अन्य महत्वपर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सोलन को पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
परमार ने शोघी बाजार में बांटे पत्र
शिमला। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने शिमला ग्रामीण के शोघी बाजार में नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) को लेकर जन जागरण अभियान चलाया। उनके साथ जिला अध्यक्ष रवि मेहता विशेष रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जन जागरण अभियान को लेकर पत्र बांटे और लोगों से विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि केवल बीजेपी ही सिद्धांतों वाली पार्टी है। अन्य सभी राजनीतिक दल पारिवारिक पार्टियों में बदल गए हैं। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए सिर्फ धार्मिक प्रताड़ना के शिकार होकर 31 दिसंबर, 2014 से पहले पड़ोसी देशों से यहां आने वाले लोगों को ही नागरिकता दी जाएगी। परमार ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के तहत कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है।