-
Advertisement
शुभमन गिल से डेटिंग पर पहली बार सामने आया ‘सारा का सारा’ सच
मुंबई। करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के सीजन 8 के तीसरे एपिसोड में बॉलीवुड की दो हॉट एंड गॉर्जियस हसीनाएं आने वाली हैं, जो एक-दूसरे के गहरे राज पर से पर्दा (Open Secrets) उठाएंगी। ये हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और अनन्या पांडे। ये दोनों पक्की सहेलियां हैं। इस शो का नया प्रोमो (Promo) सामने आया है, जिसमें करण ने दोनों से उनके एक्स और लव लाइफ (Love Life) से पर्दा उठाया है।
दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी है
‘कॉफी विद करण 8’ के अपकमिंग एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे करण के शो पर बतौर गेस्ट बनकर पहुंची हैं। प्रोमो की शुरुआत में करण सारा और अनन्या (Sara And Ananya) के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस पर सारा कहती हैं शो की शुरुआत अच्छी हुई, मुझे आपका सवाल पसंद आया। करण ने कहा आपके और शुभमन गिल (Shubhaman Gill) की डेटिंग की काफी अफवाहें उड़ी थी। इस पर आप क्या कहेंगी। इसके बाद सारा कहती हैं कि आप गलत सारा की बात कर रहे हैं। सारी दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी है।
अनन्या ने सिद्धार्थ संग रिश्ते को किया कंफर्म
इसके बाद आप प्रोमो में देख सकते हैं कि करण जौहर (Karan Johar) सारा अली खान से पूछते हैं कि आखिर वो क्या चीज है जो अनन्या के पास है पर आपके पास नहीं? सारा अली खान कहती हैं- ‘द नाइट मैनेजर’। ये सुनते ही करण ने अनन्या से कहा आप अपनी नाइट को कैसे मैनेज करती हैं। अनन्या इस पर बोलीं, आशिकी ऐसी होती है, लेकिन…। इतना बोलते ही अनन्या ने खुद को संभालते हुए कहा चुप-चुप। इससे पहले के प्रोमो ने अनन्या ने कहा था कि ‘मुझे तो अनन्या कॉय कपूर जैसा फील हो रहा है’।
