-
Advertisement
स्वयं सहायता समूह के प्रोत्साहन को 12 से रिज पर लगेगा उड़ान मेला -2021
शिमला। स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए नाबार्ड उड़ान मेला 2021 ( NABARD Udyan Mela-202)शुरू करने वाला है। यह मेला 12 से 14 फरवरी तक शिमला के ऐतिहासिक रिज पर होगा। स्वयं सहायता समूह व सूक्ष्म उद्योगों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए नाबार्ड यह मेला करा रहा है। इसमे प्रदेश के सभी जिलों से स्वयं सहायता समूह से लोगों के द्वारा बनाए उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। नाबार्ड हिमाचल की सड़कों , पुलों, ग्रामीण इलाकों के विकास व आपदाओं के लिए साढ़े 8 सौ करोड़ का लोन दे चुका है। नाबार्ड चालू वित्त वर्ष में प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए 2500 करोड़ जारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः इन इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी MTech और पीएचडी, CTI को मंजूरी का इंतजार
नाबार्ड के क्षेत्रीय महाप्रबंधक दिनेश कपिला ने बताया कि नाबार्ड मेला पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। इसके द्वारा सूक्ष्म उद्योगों, स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिससे नये उभरते समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा। मेले में मशहूर ऊनी हैंडलूम, कुल्लू शॉल, टोपी जैकेट्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जब लोग इन उत्पादों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं तो इन लोगों को उत्पादों में सुधार की सम्भावनाएं रहती है। उन्होंने बताया कि कोविड के चलते इसमे लगभग 20 स्वयं सहायता समूह को आमंत्रित किया है। हिमाचल में 58 हजार स्वयं सहायता समूह है जिसमे नाबार्ड इन समूहों को प्रशिक्षण भी दे रहा है। ई शक्ति एप पर 15 हजार स्वयं सहायता समूहों को डिजिटल तरीके से जोड़ा गया है। इस वर्ष 3 हजार समूहों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष 25 सौ करोड़ का लोन बैंक को देने का लक्ष्य रखा गया है।