-
Advertisement
देहरादून बना ‘शाहीन बाग’, एक हफ्ते से CAA के खिलाफ धरने में जुटे प्रदर्शनकारी
Last Updated on February 2, 2020 by Deepak
देहरादून। दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) की तर्ज पर देहरादून (Deradoon) में भी लोग एक हफ्ते से ज्यादा के समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। देहरादून के परेड ग्राउंड में सातवें दिन रविवार को भी मुस्लिम सेवा संगठन (Muslim service organization) सहित विभिन्न संगठनों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यहां मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने सीएए का फैसला जबरदस्ती जनता के ऊपर थोपा है। इस कानून को प्रदर्शनकारियों ने धर्मनिरपेक्षता व संविधान की मूल भावनाओं के विपरीत बताया है।
यह भी पढ़ें: NRI को बजट से झटका : भारत में होने वाली कमाई पर देना होगा टैक्स
गौर हो, दिल्ली के शाहीन बाग में CAA और NRC के खिलाफ लगभग 49 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है। धरना 11 दिसंबर 2019 को शुरू हुआ था। शाहीन बाग में इस धरने को लेकर आम लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मध्य नजर अब ये राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है। इसी बीच हिन्दू सेना ने रविवार को यहां नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर जुटे लोगों को हटाने के लिए प्रदर्शन किया। इसमें कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। बता दें, हिन्दू सेना ने बीती 29 जनवरी को ही ऐलान कर दिया था कि वे 2 फरवरी को शाहीन बाग़ से प्रदर्शनकारियों को हटा देंगे। इसकी जानकारी उन्होंने एक प्रेस रिलीज में दी थी।