-
Advertisement
Political Crisis:सियासी उबाल के बीच सुक्खू-विक्रमादित्य ओक ओवर में मिले-इकट्ठे सचिवालय पहुंचे
Political Crisis: शिमला। हिमाचल में सियासी हलचल के बीच आज सुबह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू(CM Sukhwinder Singh Sukhu) से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह(Vikramaditya Singh) ने मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में हुई। इस दौरान दोनों के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। लाहुल से जिला परिषद अध्यक्ष के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप के दौरान भी विक्रमादित्य मौजूद रहे।
इसके बाद विक्रमादित्य सिंह सीएम सुक्खू के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर सचिवालय(Secretariat) पहुंचे। सचिवालय में कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले भी दोनों के बीच मंत्रणा हुई। दोनों कैबिनेट की बैठक(cabinet meeting) में भी साथ पहुंचे।
