-
Advertisement
पंजाब CM ने शुरू की 12वीं के 1.74 लाख छात्रों को Smartphone बांटने की योजना; 3 साल से थी पेंडिंग
चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने 6 छात्रों को स्मार्टफोन सौंपकर 12वीं के 1.74 लाख छात्रों को स्मार्टफोन (Smartphone) मुहैया कराने की योजना की शुरुआत की। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य सरकार ने बताया कि इसके साथ 26 अन्य जगहों पर मंत्रियों, विधायकों और अन्य ने 20-20 छात्रों को स्मार्टफोन बांटे। यह योजना का प्रथम चरण है जो नवंबर 2020 तक पूरा होगा। राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के तीन साल से अधिक समय बाद इस योजना को लागू किया गया। गौरतलब है कि पंजाब में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन देना, एक मुख्य चुनावी वादा था।
स्मार्टफोनों की खरीद पर 92 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहां वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पंजाब स्मार्ट कनेक्ट योजना (Smart connect scheme) की शुरूआत की। इस अवसर पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि लोग चुनाव घोषणापत्र में सूचीबद्ध वादों पर विश्वास करते हैं और इस प्रकार उनका कर्तव्य था कि उनमें से प्रत्येक का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए। योजना के तहत वितरित किया जा रहा स्मार्टफोन एक अच्छा कार्यात्मक फोन है। सीएम ने कहा कि यह छात्रों की शिक्षा के लिए एक प्रमुख उपकरण बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को लाल किले पर Khalistani झंडा फहराने की साजिश, संगठन ने रखा करोड़ों का इनाम
इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि इन स्मार्टफोनों की खरीद पर 92 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत पहले चरण में सरकारी स्कूलों के 12 वीं कक्षा के 1,74,015 छात्रों को लाभ मिलेगा जो इस साल नवंबर तक पूरा हो जाएगा। योजना के कुल 1.11 लाख लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। पहले चरण के तहत कक्षा 12वीं के 1,74,015 छात्रों को कवर किए जा रहे हैं, जिसमें से 94,832 अनुसूचित जाति के हैं और 36,555 ओबीसी के हैं।
