-
Advertisement
पंजाब पुलिस ने 9वें दिन जांच पूरी कर #Hoshiarpur रेप केस में दायर की चार्जशीट
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर (Hoshiarpur) जिले में स्थित एक गांव में 21 अक्टूबर को 6 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या (Rape and Murder) करने के बाद शव को जला दिया गया था। जिसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। सरकारी बयान के अनुसार, ज़िला पुलिस ने मामले की जांच वारदात के 9वें दिन पूरी की। मामले में 2 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और तेज़ कार्रवाई के लिए विशेष अभियोजक को नियुक्त किया गया था। जांच पूरी कर एडिशनल सेशन जज नीलम अरोड़ा की कोर्ट में टांडा के डीएसपी दलजीत सिंह खख और डीएसपी माधवी शर्मा ने शुक्रवार शाम को चालान पेश कर दिया।
डीजीपी ने चार दिन में ही चालान पेश करने का किया था दावा
इस मामले की कार्रवाई तेजी से चलाने के लिए एक विशेष वकील की नियुक्ति भी की गई है। राज्य सरकार ने इस मामले में मुकदमे को फास्ट ट्रैक किए जाने की मांग की है, जिससे पीड़ित बच्ची को तेजी से न्याय मिल सके। गौरतलब है कि इस मामले कि भाजपा ने हाथरस मामले के साथ तुलना करके राजनैतिक रंगत दी थी। वहीं, जब यह मामला बिहार के चुनाव में उठा तो सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी दिनकर गुप्ता ने यह दावा किया था कि 4 दिन में ही चालान पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, फोरेंसिक रिपोर्ट की देरी की वजह से चार्जशीट पेश करने में 9 दिन का समय लग गया।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: बिलासपुर के कोठीपुरा में पुत्र ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी Arrest
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान बेहद सतर्कता बरती गई थी। वारदात वाली जगह से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया था, जबकि अत्याधुनिक लैबों में फोरेंसिक प्रशिक्षण के लिए तकनीकी सबूत और डीएनए के नमूने लिए गए थे। मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल अफसरों के एक बोर्ड ने किया है।
