-
Advertisement
पूरे उत्तर भारत में पंजाब राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी को मिला पहला स्थान, CM कैप्टन ने दी बधाई
Last Updated on October 17, 2020 by Deepak
चंडीगढ़। उत्तर भारत में पहला स्थान पाने वही परे देश में दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्थान पर समायोजित व चुने जाने पर पंजाब राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी को उसकी सेवाओं के लिए सराहना करते हुए प्रदेश के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) ने बधाई दी है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने इस बधाई संदेश में कहा कि राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी ने राज्यपाल की चेयरमैनशिप के आधीन मानवता की सेवा में अपना अहम योगदान दिया है। बता दें कि पंजाब राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष स्वयं सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ही हैं।
यह भी पढ़ें: तिब्बती धर्मगुरु #Dalai_Lama ने पीएम Modi को दी जन्मदिन की बधाई, अच्छे स्वास्थ्य की कामना
वही इस उपलब्धि पर पंजाब रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सीएस तलवाड़ा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साल 2019-20 में पहली बार इस प्रकार का पुरस्कार देने का ऐलान किया था। इस विषय पर जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि पंजाब राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी का मूल्यांकन 28 पैरामीटर्स के आधार पर किया गया था। पंजाब राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी को इसके लिए 3000000 रुपए का पुरस्कार भी दिया गया है। बता दें कि गुजरात को इस मामले में पूरे देश भर में पहला स्थान हासिल हुआ है।