-
Advertisement
रिश्तेदारों से तंग आकर पंजाबी सिंगर रणजीत सिद्धू ने किया सुसाइड
चंडीगढ़। पंजाबी लोक गायक रणजीत सिद्धू (Punjabi Folk Singer Ranjit Sidhu) ने रिश्तेदारों से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक के पास उनका शव मिला। पुलिस ने जांच के बाद पुष्टि की कि यह सिंगर रणजीत सिद्धू का शव है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार की रात रेलवे ट्रैक (Rail Track) के पास एक डेड बॉडी मिली थी। जांच में पता चला कि ये शव किसी और का नहीं बल्कि नछत्तर सिंह के बेटे रणजीत सिंह का है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणजीत सिद्धू की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति का रिश्तेदारों के साथ झगड़ा (Dispute With Relatives) चल रहा था। उनके रिश्तेदार लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। रणजीत ने रिश्तेदारों से तंग आकर ही सुसाइड किया है। रणजीत सिद्धू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। तब से ही रिश्तेदारों के साथ उनका झगड़ा चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और शव परिवार को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़े:पाकिस्तानी स्नूकर खिलाड़ी माजिद अली ने आत्महत्या की
