-
Advertisement
इस Himachali के नाम Bronze Medal
Last Updated on January 23, 2020 by Deepak
मंडी। सीआरपीएफ की नौकरी छोड़ मार्शल आर्ट में दमखम दिखाने वाले पुरूषोत्तम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया है। कंबोडिया में आयोजित छठीं वर्ल्ड वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में पुरूषोत्तम सिंह ने कंबोडिया के खिलाड़ी को शिकस्त देते हुए कांस्य पदक झटका। इस चैंपियनशिप में 26 देशों की टीमों ने भाग लिया। जिला कांगड़ा के बैजनाथ से संबंध रखने वाले पुरूषोत्तम सिंह सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।