-
Advertisement
सीबीआई पर खुद ही प्रश्नचिन्ह, जगत नेगी बोले- सुप्रीम कोर्ट भी CBI को बता चुका है तोता
Vimal Negi Case: विमल नेगी मामले की सीबीआई जांच (CBI Investigation) को लेकर सरकार के राजस्व मंत्री जगत नेगी से ने सीबीआई पर ही प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिये है। नेगी ने कहा कि हाइकोर्ट (High Court) ने मामला सौंपा है तो सही ही होगा। सीबीआई पर अपने आप में ही प्रश्न चिन्ह लगा है । पूर्व में गुड़िया कांड में भी सीबीआई जांच में क्या निकला ये तो सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी सीबीआई को तोता बता चुकी है। पिछले 11 साल में ये उससे भी ऊपर हो गई है। जहां तक बीजेपी का सवाल है गुड़िया कांड में भी बीजेपी ने खूब हल्ला किया लेकिन क्या निकला।
एसआईटी निष्पक्षता से जांच कर रही थी
मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विमल नेगी मामले में एसआईटी ( SIT) निष्पक्षता से जांच कर रही थी। उन्होंने हाईकोर्ट का फैसला अभी देखा नहीं है कि किन बिंदुओं पर हाइकोर्ट ने मामला सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। पुलिस, SIT और ACS रेवेन्यू विभाग के द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की गई है।
संजू चौधरी
