-
Advertisement
Rahul Gandhi | CM Sukhu | Himachal |
Last Updated on March 24, 2023 by sintu kumar
शिमला/ ऊना/ राहुल गांधी को मानहानि मामले में कोर्ट द्वारा सुनाई गई 2 साल की सजा मामले को लेकर कांग्रेसी भड़क उठे हैं। शुक्रवार बाद दोपहर ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने न्यायपालिका पर भी सरकार के प्रभाव में गलत फैसले लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी हाल में राहुल गांधी के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी। केंद्र सरकार ने केवल मात्र विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ ऐसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई को न्यायालय के माध्यम से अंजाम दिया है। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।