-
Advertisement
Rahul Gandhi | Jacket | Bharat Jodo Yatra |
Last Updated on January 20, 2023 by Neha Raina
जेएंडके में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। कठुआ में यात्रा बारिश के बीच हो रही है। बावजूद इसके यात्रा में शामिल सभी का उत्साह बना हुआ है। लेकिन कडाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने जैकेट पहन लिया है। यात्रा आज सुबह आठ बजे हटली मोड़ से शुरू हुई,जो अरोडिया तक गई। इस बीच राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडलों असे भी मुलाकात की। इससे पहले बीते कल यात्रा का जेएंडके में प्रवेश करने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नेकां नेता फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, पार्टी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी सहित भारी संख्या में पार्टीजन मौजूद रहे।