- Advertisement -
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल में है। कांगड़ा जिले के इंदौरा के मीलवां के रास्ते यह यात्रा हिमाचल में प्रवेश हुई। लंच ब्रेक के बाद यात्रा बाईं इंदौरिया गांव से रवाना हुई। स्थानीय कॉलेज के स्टूडेंट्स ने राहुल से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। इतना ही नहींए राहुल भी मिलने के लिए सिक्योरिटी लेयर तोड़ आगे बढ़ गए। स्टूडेंट्स ने उनसे कॉलेज के अंदर आने का अनुरोध किया। स्टूडेंट्स की बात सुन राहुल भी अपनी सिक्योरिटी लेयर से बाहर आए गए। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वह अपनी सिक्योरिटी के साथ आगे बढ़ गए।
- Advertisement -