-
Advertisement
बड़सर के राहुल ठाकुर बने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर
अशोक राणा/ हमीरपुर। बड़सर विधानसभा की ग्राम पंचायत पाहलू गांव बधान शुक्रखड्ड के राहुल ठाकुर(Rahul Thakur) एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर(flying officer in air force)बने हैं। राहुल ठाकुर ने अपनी जमा दो की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी हमीरपुर से मार्च 2016 में पास की है। उसके बाद 2021 में कंप्यूटर साइंस (computer science) में बीटेक चंडीगढ़ से की है। इसके बाद उसका चयन सैमसंग कंपनी में हो गया। साल 2023 में AFCAT की परीक्षा पास कर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हो गया। इस चयन के बाद डेढ वर्ष की ट्रेनिंग भारतीय वायुसेना अकादमी बेंगलुरु (Indian Air Force Academy Bengaluru) से पूरी की।

फ्लाइंग अफसर बनने पर इलाके में खुशी
राहुल ने कड़ी मेहनत से अपने बचपन का सपना पूरा कर अपने बड़े बुजुर्गों व माता-पिता का नाम रोशन किया है तथा गुरुजनों और इलाका वासियों का नाम भी रोशन किया है। वहीं राहुल ठाकुर के माता -पिता शिक्षक हैं। राहुल ने अपनी सफलता का अपने श्रेय माता पिता और गुरु जनों को दिया है। राहुल ठाकुर के दादा रोशन लाल सेना से सेवानिवृत्त है और दादी गृहणी है। राहुल का छोटा भाई भी है, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है। राहुल ठाकुर के एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर बनने पर इलाके में खुशी का माहौल है। वहीं बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने राहुल ठाकुर को एयरफोर्स में अफसर बनने पर बधाई दी है।
