-
Advertisement
वंदे भारत ट्रेनों में घटी भीड़, अब 30% किराया कम करने पर विचार
Last Updated on July 6, 2023 by sintu kumar
नई दिल्ली। रेलवे कम दूरी और कम यात्री वाली कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Trains) का किराया घटाने पर विचार कर रहा है। छोटी दूरी वाली कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सीटें पूरी तरह फुल नहीं हो पा रही हैं (Decrease Occupancy)। ऐसे में किराए का रिव्यू (Fare Review) किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि 25% से 30% किराया कम हो सकता है। इंदौर-भोपाल, भोपाल-जबलपुर और नागपुर-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत अन्य वंदे भारत ट्रेनों के किराए में कमी होने के आसार हैं।
जून महीने में भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 29% सीट ही भरी हुई थीं। वहीं, इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 21% ऑक्यूपेंसी रही। भोपाल से जबलपुर तक एसी चेयर का किराया ₹1,055 है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट की कीमत ₹1,880 है। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की करीब 55% सीटें ही फुल हो पा रही हैं। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,045 रुपए है, जबकि चेयर कार का किराया 1,075 रुपए है।
इन वंदे भारत ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़
देश भर में अब तक 46 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा चुकी हैं। टॉप ऑक्यूपेंसी वाली वंदे भारत ट्रेनों में कासरगोड से त्रिवेन्द्रम (183%), त्रिवेन्द्रम से कासरगोड (176%), गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल (134%)शामिल हैं।