-
Advertisement
धर्मशाला में बारिश का कहर :खड़ा डंडा मार्ग में लैंडस्लाइड, पर्यटक की कार गिरी
Dharmshala Landslide: प्रदेश में बारिश के चलते जनजीवन पर असर पड़ा है। कांगड़ा में तेज बारिश के कारण रविवार को कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है। धर्मशाला-मैक्लोडगंज में भी लैंडस्लाइड हुआ हैं। यहां पर जोगीबाड़ा के पास खड़ा डंडा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा लैंडस्लाइड की चपेट में आकर बह गया है। लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग को दोनों तरफ से बंद कर दिया है।उधर धर्मकोट रोड स्थित टीपा में एक पर्यटक की खड़ी कार भूस्खलन के कारण करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार खाली थी। धर्मशाला-मैक्लोडगंज मुख्य मार्ग पर जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन जेसीबी मशीनों से मार्ग को साफ करने में जुटा है।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नीचे भी भूस्खलन
खड़ा डंडा मार्ग बंद होने से लोगों को धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने के लिए 13 किलोमीटर लंबे बाईपास का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ दोपहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर बंद मार्ग से गुजर रहे हैं। यहां सड़क का एक बड़ा हिस्सा दरकने लगा है। बिजली के खंभे और तार भी खतरे में हैं।खड़ा डंडा रोड पर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नीचे भी पुनः भूस्खलन हुआ है, जिससे भवन को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
रविंद्र चौधरी
