-
Advertisement
Kullu में Cloudburst , सब्जी मंडी तबाह, रात भर खौफ के साए में रहे लोग- कई परिवार शिफ्ट किए,भागकर बचाई जान
Cloudburst in Kullu : हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश में तबाही नहीं थम रही। आज सुबह चार बजे के करीब (Cloudburst in Kullu) कुल्लू के टकोली में बादल फटा। इससे टकोली सब्जी और टकोली फोरलेन पर फ्लड आ गया। कुल्लू के पनारसा, नगवाई में भी फ्लैश फ्लड के बाद चारों तरफ मलबा बिखरा है, साथ ही यातायात भी अवरुद्ध हो गया हैं। चंडीगढ़.मनाली फोरलेन जगह-जगह बंद पड़ा हुआ है। कुल्लू में बादल फटने से मंडी जिला के नगवाई से औट तक के क्षेत्र तबाही की चपेट में आ गए।

अचानक आए पानी और मलबे ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। घरों, दुकानों और खेतों में मलबा भर गया। रात में ही कई परिवारों (Families) को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
खड़ी फसलें बह गईं और बाग-बगीचों को भी नुकसान
टकोली क्षेत्र (Takoli Area) में किरतपुर-मनाली फोरलेन पर नाले से अचानक पानी और मलबा सड़क पर आ गया। देखते ही देखते मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। देर रात से लेकर सुबह तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सैकड़ो यात्री फंसे रहे। पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की टीम ने रातभर जेसीबी लगाकर मलबा हटाने की कोशिश की। शालानाल नाले में बादल फटने से एफकान कंपनी का ऑफिस और कॉलोनी की सुरक्षा दीवार टूट गई। तेज पानी और मलबा सीधे भवनों से टकराया। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के कई घरों में भी मलबा और पानी घुस गया, जिससे लोग बेघर हो गए। पराशर क्षेत्र का बागी नाला भी उफान पर है। तेज बहाव के कारण कई (Link Road) संपर्क मार्ग बंद हो गए। ग्रामीणों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया है। खेतों में खड़ी फसलें बह गईं और बाग-बगीचों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।
कुल्लू में बारिश से खासा नुकसान हुआ है। तेज बारिश के बाद टकोली सब्जी मंडी में भारी मलबा आ गया , साथ ही यातायात भी अवरुद्ध हो गया है… देखिए ताजा हालात #Rain #Kullu #Flood #Debris #damage #TakoliSabziMandi #traffic pic.twitter.com/2ODDi0knp5
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 17, 2025
-राहुल कुमार

