-
Advertisement
लंबे समय बाद MS Dhoni को मैदान में देख रैना ने कर दिया Kiss, वीडियो हुआ वायरल
Last Updated on March 3, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लंबे समय से क्रिकेट से दूरी बनाए हैं। ऐसे उनके साथी प्लेयर्स भी धोनी की मैदान वापसी को लेकर उत्साहित हैं। धोनी आईपीएल (IPL) के जरिए मैदान पर लौट रहे हैं। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम के खिलाड़ी धोनी का मैदान पर वापसी करते हुए स्वागत कर रहे हैं। ऐसे में टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) लंबे समय बाद धोनी को मैदान पर देखकर उत्साहित हो जाते हैं और उन्हें किस कर लेते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) टीम के कप्तान हैं, जिसे इस बार आईपीएल के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का सामना करना है। धोनी ने अपना पिछला मैच जुलाई 2019 में खेला था। तब उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था, हालांकि टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब धोनी एक बार फिर अपने प्रशंसकों को अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं और इसके लिए वे चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं।