-
Advertisement
सुपरस्टार #Rajinikanth की तबीयत बिगड़ी, Hyderabad के अपोलो अस्पताल में भर्ती
तेलंगाना। सुपरस्टार रजनीकांत के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। रजनीकांत (Rajinikanth) को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रजनी अपनी फिल्म Annathe की शूटिंग कर रहे थे, जिसके दौरान उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने लगी। फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले बंद कर दी गई थी क्योंकि क्रू के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। हालांकि, रजनीकांत का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। रजनीकांत को लेकर हैदराबाद के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) से बयान जारी किया गया है जिसमें रजनी की हेल्थ अपडेट दी गई है। डॉक्टर्स के मुताबिक रजनी के ब्लड प्रेशर में भारी दिक्कत हो रही है। उन्हें अस्पताल से छोड़ने से पहले गंभीरता से मॉनिटर किया जाएगा।
https://twitter.com/rameshlaus/status/1342376808512024576
डॉक्टर्स ने बताया ”मिस्टर रजनीकांत को आज (25 दिसम्बर) सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह अपनी फिल्म की शूटिंग पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में कर रहे हैं। उनकी फिल्म के सेट्स पर कुछ लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। मिस्टर रजनीकांत का कोरोना टेस्ट 22 दिसम्बर को हुआ था, जो निगेटिव आया था। तब से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था और उनका ठीक से ध्यान रखा जा रहा था। उनके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ और घट रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी था। जब तक उनका ब्लड प्रेशर ठीक नहीं होता और वह घर जाने के लिए ठीक नहीं हो जाए तब तक उन्हें अच्छे से मॉनिटर किया जाएगा। ब्लड प्रेशर और थकान के अलावा उन्हें कोई लक्षण नहीं है और वह स्वस्थ हैं।”
Don't worry. Thalaivar @rajinikanth will be back soon. As Thalaivar always said, let's have only positive thoughts. With the blessings of God, Nallathe Nadakum #தலைவர்நல்லாஇருக்காரு pic.twitter.com/pREkqpUSxW
— RBSI RAJINI FAN PAGE (@RBSIRAJINI) December 25, 2020
बता दें कि 23 दिसंबर को फिल्म Annaatthe के 8 क्रू मेंबर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस फिल्म की शूटिंग 14 दिसंबर को हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई थी। मेकर्स ने फिल्म के स्टार्स और क्रू के लिए बायो बबल बनवाया था। हालांकि रूटीन टेस्ट के दौरान 8 सदस्यों को कोरोना वायरस के साथ पॉजिटिव पाया गया था। फिल्म Annaatthe को Siruthai Siva बना रहे हैं। इसमें रजनीकांत के साथ नयनतारा, कीर्ति सुरेश, खुशबू, मीना और प्रकाश राज अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
