-
Advertisement
राजीव शुक्ला बने BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष,रोजर बिन्नी ने दिया इस्तीफा
Rajeev Shukla Becomes Acting BCCI President: एशिया कप 2025 से पहले बीसीसीआई में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर राजीव शुक्ला को नई जिम्मेदारी दी गई है। अगले चुनाव तक उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष का चुनाव सितंबर में हो सकता है। 2015 में शुक्ला को बीसीसीआई द्वारा सर्वसम्मति से आईपीएल का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया गया था। 18 दिसंबर 2020 को उन्हें बीसीसीआई का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।
शुक्ला करीब छह महीने तक अब अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे
बताया जा रहा है बीते बुधवार) को एपेक्स काउंसिल की बैठक हुई थी। यहां बतौर अध्यक्ष रोजर बिन्नी नहीं बल्कि राजीव शुक्ला नजर आए थे। इस खास बैठक का मुख्य उद्देश्य ड्रीम11 के अनुबंध की समाप्ति और अगले प्रायोजक के संभावना पर चर्चा थी। जाहिर है बीसीसीआई संविधान के मुताबिक अध्यक्ष पद पर काबिज पदाधिकारी को 70 वर्ष की उम्र तक पद को छोड़ना पड़ता है. रोजर बिन्नी का जन्म 19 जुलाई साल 1955 में हुआ था। मौजूदा समय में वह 70 साल और 41 दिन के हैं। ऐसे में नियम के मुताबिक देखा जाए तो वो अध्यक्ष पद पर बने रहने के योग्य नहीं थे। रोजर बिन्नी के जाने के बाद राजीव शुक्ला करीब छह महीने तक अब अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
