-
Advertisement
Rajiv Shukla | Havoc in Himachal | Virendra Kanwar |
Last Updated on August 24, 2023 by sintu kumar
हिमाचल में तबाही का मंजर है,नेता है कि अब भी मान नहीं रहे और एक-दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हुए हैं। बीते कल हिमाचल कांग्रेस प्रभारी और सांसद राजीव शुक्ला ने कहा था कि बारिश से हिमाचल प्रदेश में भयानक तबाही हुई है और करीब 13 हजार करोड़ रूपए का नुकसान हो चुका है। केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे और दस हजार करोड़ का राहत पैकेज दे। अभी इस बात को 12 घंटे ही हुए थे कि बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राजीव शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में अपना घोषणा पत्र बनाया और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए गारंटियों का एक झूठ का पुलिंदा बनाकर हिमाचल प्रदेश की जनता के आगे परोस दिया। अब हिमाचल प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रुपए महीना देने की गारंटी देकर धोखा देने वाले 5 लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की गारंटी का धोखा देने वाले 50 लाख किसानों-बागवानों को धोखा देने वाले शुक्ला जी आज बीजेपी पर अंगुली उठाने लगे हैं।