-
Advertisement
राजू श्रीवास्तव की दबी हुई है ब्रेन की नस, एमआरआई रिपोर्ट में खुलासा
मशहूर कॉमेडियन (famous comedian) राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर बनी हुई है। एम्स (AIMS) में डॉक्टर उनकी बेहतरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। रात को डॉक्टरों ने एमआईआर (MIR) किया है। आज सुबह राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी दी है। वहीं उनके तमाम फैन उनके स्वास्थ्य सुधार की कामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-फराह खान की शादी में रानी और प्रियंका ने किया था कुछ ऐसा, फोटो हुई वायरल
उनके भाई दीपू श्रीवास्तव (Deepu srivastav) ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि राजू की कोई नस दबी हुई है, जिसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। डॉक्टरों ने बताया कि उनको ठीक होने में दस दिन का समय लग सकता है। वहीं डॉक्टर उनके इलाज के लिए प्रयास कर रहे हैं।
