-
Advertisement
Rakesh Kalia | Roadshow | Congress Candidate |
Last Updated on April 27, 2024 by Himachal Abhi Abhi
गगरेट प्रदेश में हो रहे छह विधानसभा उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र गगरेट से कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक राकेश कालिया को प्रत्याशी घोषित करते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न के बीच उनका गगरेट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कालिया ने रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन भी किया। इस उपचुनाव को उन्होंने सच और झूठ की लड़ाई का नाम देते हुए कहा कि गगरेट की जनता सच के साथ खड़ी है और इस विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार की सीमाओं को पार करने वाले लोगों को विदा करने के मूड में है।