-
Advertisement
‘द बिग पिक्चर’ के मंच पर गोरखपुर के शिक्षक की कहानी से प्रभावित हुए रणवीर सिंह
मुंबई। रणवीर सिंह का बहुप्रतीक्षित क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ शनिवार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शिक्षक अभय सिंह की कहानी के साथ शुरू हो रहा है। महज 12 साल की उम्र में अपने पिता को खोने के बाद, गुजारा करने के लिए अभय सिंह ने बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता की मृत्यु के समय एक इच्छा थी, कि उनका बेटा परिवार की देखभाल करें। एक अच्छा बेटा होने के नाते अभय ने उनकी बात रखी।
यह भी पढ़ें:‘हम दो हमारे दो’ के गाना ‘बांसुरी’ में अलग अंदाज में नजर आए कृति, राजकुमार
शिक्षक की कहानी से रणवीर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने गोरखपुर में उनकी मां को एक वीडियो कॉल किया और उनके बेटे की प्रशंसा की। रणवीर ने अभय की आगे पढ़ने की इच्छा के बारे में भी उससे बात की। मनोरंजक क्विज शो, ‘द बिग पिक्च र’ में रणवीर बड़े पर्दे पर दिखाए गए दृश्यों के आधार पर सवाल पूछते नजर आएंगे। इन-स्टूडियो दर्शकों को चुनने के लिए विकल्प दिए जाएंगे। बीच में, प्रतियोगियों को रणवीर के साथ अपने जीवन की कहानियां भी साझा करने को मिलती रहेंगी। ‘द बिग पिक्च र’ शनिवार रात कलर्स पर प्रसारित होगा।
–आईएएनएस
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…