-
Advertisement
फंकी आउटफिट में दिखे रणवीर सिंह, दिया मिर्जा ने पूछा- ऐसा कर कैसे लेते हो बेटा?
Last Updated on January 25, 2020 by
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी एक्टिंग, एनर्जी लेवल और अतरंगे ऑउटफिट्स के लिए जाने जाते हैं। हर नए लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले रणवीर सिंह एक बार फिर अपने नए ऑउटफिट की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल रणवीर सिंह ने पोल्का डॉट्स वाली शर्ट और कलरफुल पैंट्स में अपनी रेट्रो लुक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। वहीं रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर भी इसी लुक में नजर आए।
https://www.instagram.com/p/B7upsA6BWov/?utm_source=ig_web_copy_link
रणवीर के इस लुक को पैपराजी ने तो कवर किया ही, साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी शेयर की गई फोटोज ने लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित किया। रणवीर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर पर दीया मिर्ज़ा ने लिखा, ‘ऐसा कर कैसे लेते हो बेटा?????’ कॉमेडियन गौरव गेरा ने लिखा, ‘क्या है यह, आशा पारेख जी ने इसे एक फिल्म में पहना था।’ वहीं, एक यूज़र ने लिखा, ‘भाई क्या मजबूरी थी?’ ऐसे में बहुत से ट्रोल्स भी रणवीर सिंह के लुक का मजाक उड़ाते दिखे। लोगों ने उनके ऑउटफिट को देखकर पूछा कि क्या उन्होंने पत्नी दीपिका पादुकोण के कपड़े पहने हुए हैं?