-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/10/1233333333333333333333333.gif)
रतन टाटा नहीं रहे, मुंबई में आज राजकीय सम्मान से होगी विदाई
Ratan Tata Passed Away: टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ( Chairman of Tata Group Ratan Tata Passed Away)का निधन हो गया है।उन्हें सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की खबर सामने आई थी।उन्हें ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में ट्रांसफर कर दिया गया था।जहां उनका निधन हो गया। पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत देश के दिग्गज नेताओं ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है।
Shri Ratan Tata Ji was a visionary business leader, a compassionate soul and an extraordinary human being. He provided stable leadership to one of India’s oldest and most prestigious business houses. At the same time, his contribution went far beyond the boardroom. He endeared… pic.twitter.com/p5NPcpBbBD
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2024
आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया को जानकारी दी कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनका पार्थिव शरीर देररात ही अस्पताल से कोलाबा स्थित उनके घर लाया गया। आज उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के हॉल में लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा।
अमेरिका में नौकरी करने की तैयारी कर चुके रतन टाटा ने अपने करियर की शुरुआत 1961 में की और वहीं से सफलता के शिखर चढ़ने शुरू कर दिए।
- रतन टाटा ने करियर की शुरुआत जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट के साथ की
- शुरुआत में रतन टाटा प्लांट में चूना पत्थर को भट्टियों में डालते थे
- 1970 में उन्हें मैनेजर बनाया गया और उन्होंने NALCO का काया पलट कर दिया
- 1991 में रतन टाटा ने टाटा ग्रुप की कमान संभाली
- टेटले, फोर्ड के ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर, कोरस जैसी इंटरनेश्नल कंपनियों का अधिग्रहण किया
- उससे पहले इंडिका और नैनो जैसी कार लॉंच करके टाटा मोटर्स के दायरे का विस्तार किया
- TCS जैसी आईटी कंपनी की स्थापना करके सैकड़ों नौजवानों को रोज़गार दिया
- एअर इंडिया को अपने एंपायर में शामिल किया