-
Advertisement
25 दिसंबर को इसलिए लगाया जाता है क्रिसमस ट्री, जानिए क्या है खास वजह
Last Updated on December 21, 2021 by admin
25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे (Christmas Day) को सिर्फ चार ही दिन बचे हैं। दुनियाभर में इस त्योहार को लेकर काफी धूम मची हुई है। इस त्योहार को केवल ईसाई लोग ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को घंटियों, गुब्बारों व तोहफों से सजाने का चलन है। क्रिसमस ट्री को काफी खास माना जाता है।
ये भी पढ़ें-इस गांव में है सांता क्लॉज का घर, दुनिया भर से बच्चे भेजते हैं उन्हें खत
क्रिसमस ट्री का आकार तिकोना होना चाहिए। वास्तु में तिकोने आकार को अग्नि का प्रतीक माना जाता है, जो पांच तत्वों में से एक है। कहा जाता है कि घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। घर पर क्रिसमस ट्री को उत्तर व उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। घर में क्रिसमस ट्री लगाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) का प्रवेश होने लगता है। घर में क्रिसमस ट्री रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों का व्यवहार बदल देती है। इससे घर में होने वाले बेवजह के झगड़े खत्म हो जाते हैं। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्तियों से सजाने से बच्चों की उम्र लंबी होती है और घर पर बरकत बनी रहती है। वहीं, क्रिसमस ट्री को लाल और पीली रोशनी से सजाने से घर में प्यार और दोस्ती का रंग बिखरता है।
कई लोग क्रिसमस ट्री को हमेशा अपने घर पर लगाकर रखते हैं। कहा जाता है कि इससे घरवालों के बीच प्रेम बढ़ता है और वह एक दूसरे का सम्मान करते हैं। घर में क्रिसमस ट्री लगे रहने से घर में कोई अशांति नहीं रहती है। क्रिसमस ट्री को घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना गया है। इस पौधे को घम में रखने से धन-धान्य की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा इस पौधे की खास बात यह है कि यह पौधा कभी भी पेड़ नहीं बनता है। जिसके चलते इस पौधे को घर के अंदर रखने में कभी भी किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।